बांह पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

By:

On: Monday, December 6, 2021 1:40 AM

---Advertisement---

अपनी मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने भरी हुंकार

म्योरपुर- रविवार को स्थानीय सीएचसी पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएचसी में कार्यरत डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाल ने बताया कि संगठन की मांगे पूरी नही की गई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि अन्य समकक्षीय व तकनीकी डिप्लोमाधारी पद धारकों की भांति ग्रेड पे रुपये 4600 का स्थापन्न वेतनमान प्रदान किया जाए।प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को ग्रेड पे रुपये 6600 का स्थापन्न वेतनमान विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी को ग्रेड पे रुपये 7600 का स्थापन्न वेतनमान तथा संयुक्त निदेशक फार्मेसी को ग्रेड पे 8700 का स्थापन्न वेतनमान प्रदान किया जाए।महानिदेशालय द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार फार्मासिस्ट का पद नाम फार्मेसी अधिकारी एवं चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किया जाए।फार्मासिस्टों ने इसी तरह अन्य मांगे उठाई ।इस दौरान वीरेंद्र कुमार,संतोष कुमार पाल,सुनील सिंह,त्रिभुवन सिंह,इत्यादि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment