घोरावल(पी डी)रविवार की दोपहर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी एरिया के परसौना रोड पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के गोपला गांव निवासी शिवप्रसाद (25) पुत्र कलाई बाइक से गिरकर घायल जीबीहो गया। एंबुलेंस की सहायता से उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया कि क्षेत्र में रिश्तेदारी में बुआ के घर गया था, वहां से अपने घर लौट रहा था। कॉलोनी मोड़ परसौना रोड पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। शिव प्रसाद के साथ बाइक पर पीछे अजीत 12 वर्ष पुत्र रामकिसुन भी बैठा था लेकिन उसे मामूली खरोच आई। शिवप्रसाद का उपचार सीएचसी में हुआ।
Singrauli News
Latest News
---Advertisement---

