दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| खजूरी रेलवे गेट के समीप ठेमा नदी पर रेलवे ब्रिज निर्माण में टीपरों के माध्यम से अवैध बालू आपूर्ति की जा रही है और कारदायी संस्था चोरी का बालू बड़े ही दिलेरी से ले रहा है और क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को बढ़ावा दे रहा ,ठंड की रात ठीकेदार व खननकर्ताओं के लिए मुफीद साबित हो रही है स्थानीय कनहर नदी बालू को टीपरो में लोडिंग कर क्षेत्र के खनन कर्ता टीपरो के माध्यम से बेधड़क होकर आपूर्ति दे रहे है एक ही रात में सरकार की राजस्व को क्षति पहुँचा कर मोटी कमाई कर रहे हैं, अवैध खनन के इस खेल में जिम्मेदारों की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है| रात्रि में अवैध बालू गिराकर सुबह स्कैन परमिट थमाने का खेल अब दस्तूर बनने को चला है उधर स्थानीय नदियों से खनन कर ली गयी अवैध बालू को कारदायी संस्था वैध बता रही है ,सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात्रि भी तीन टिपर बालू खजूरी रेलवे गेट के पास रेलवे ब्रिज निर्माण में लगी जीडीसीएल की पेटीदार कथित कंपनी चेनाराम की साइट पर गिराई
गयी और एक दो दिनों में नित्य अवैध रेत की आपूर्ति इसके साइट पर दी जा रही है , ग्रामीणों ने उक्त प्रकरण को संज्ञान ले जिलाधिकारी से जांच की मांग उठाई है और ऐसे टीपरो को भी धर पकड़ की मांग उठाई है रात्रि में बगैर प्रपत्र रेत का परिवहन में लिप्त रहते हैं|
अवैध बालू की रेलवे हो रही सप्लाई ,रात्रि में तीन टिपर बालू की आपूर्ति
---Advertisement---

