निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

By:

On: Sunday, December 5, 2021 2:54 PM

---Advertisement---

ग्रामीण क्षेत्र के महिला व पुरुषो का किया गया चिकित्सकीय परीक्षण

सोनभद्र:कर्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत केकराही बाजार स्थित बनारस पॉली आयुष सेंटर पर आज दिनांक 05 दिसंबर रविवार को निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे नेत्र रोग, महिलाओ से संबंधित समस्याओं के रोग, एवं दांत रोग से संबंधित समस्याओं का निः शुल्क परामर्श दिया गया। उक्त शिविर में विभिन्न गांवों ऐलाही, खैराही, देउरा, सिरसीयाँ, शिवखरी, कसयां कला, कसया खुर्द जोकाही, डेहरी आदि आस पास के लोगोँ ने फ्री कैम्प का लाभ उठाया। उक्त निःशुल्क शिविर के आयोजन का ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा की। इस आयोजन से ग्राम वासियों में खुशी की लहर देखने को मिली। कार्यक्रम के संयोजक देवेश कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों, असहाय लोगों को दूर चिकित्सा के लिए जाना पड़ता था, उनकी परेशानी को देखते हुए समय समय पर योग्य चिकत्सको को बुलाकर स्वास्थ्य सेवाएं देने का कार्य किया जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment