अध्यक्षा डॉ0 आकांक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र के परिसर में वामा सारथी नर्सरी का शुभारम्भ किया गया

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

sonbhdr,,अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.06.2020 को *विश्व पर्यावरण दिवस* के अवसर पर जनपद सोनभद्र की वामा सारथी के अध्यक्षा डॉ0 आकांक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र के परिसर में वामा सारथी नर्सरी का शुभारम्भ किया गया तथा इसके उपरान्त पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सोनभद्र के परिसर में वृक्षा-रोपण कर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों/महिलाओं को पर्यावरण की महत्ता के सम्बन्ध में विस्तृत रूप बताया गया कि मानव जीवन में स्वास्थ और हरित पर्यावरण के महत्व के बारे में वैश्विक जागरुकता फैलाने के लिये प्रतिवर्ष 05 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। ऐसे में हमारा दायित्व और बढ़ जाता है कि हम जंगलों व पेड़ों के कटने से बढ़ने वाली ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने हेतु इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूण योगदान दें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाईन श्री राजकुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक, वामा सारथी पुलिस फैमिली एवं अन्य पुलिस कर्मिय मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment