सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण को दृष्टिगत रखते हुए जंगलों में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) ने की काम्बिंग

By:

On: Saturday, June 27, 2020 10:16 AM

---Advertisement---

सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण को दृष्टिगत रखते हुए जंगलों में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) ने की काम्बिंग

बभनी(अजीत पांडेय)सोनभद्र के सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 27.06.2020 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में ज्वाइन्ट नक्सल आपरेशनल कार्यक्रम के तहत थाना बभनी क्षेत्र के छत्तीसगढ़ प्रान्त के सीमावर्ती क्षेत्र रम्पाकुलर व शीशटोला के जंगलों में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी/ओबरा, प्रभारी निरीक्षक-दुद्धी, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर व थानाध्यक्ष-

विण्ढ़मगंज मय अपने-अपने थाना से पर्याप्त पुलिस बल एवं सीआरपीएफ/पी0ए0सी0 बल (जो अपने साथ सभी आवश्यक उपकरण जैसे-हैण्ड सेट/मैटल डिटेक्टर/आर्म्स एमुनेशन के साथ) एरिया डामिनेशन,सघन काम्बिंग किया गया। काम्बिंग करने से पहले पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त फोर्स को ब्रीफ किया गया तथा डोन कैमरा का भी इस्तमाल किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, सोनभद्र द्वारा सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत भलपहरी, थाना बभनी सोनभद्र पर जनचौपाल आयोजित कर

स्थानीय गरीब/असहाय लोगों को किटनाशक दवा छिडकने वाली मशीन का वितरण किया गया तथा उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया व लोगों से भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते

हुए पुलिस का सहयोग करने तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिए गए ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment