गैंगरेप के दोनो आरोपी गिरफ्तार ,भेजा जेल

By:

On: Tuesday, June 23, 2020 8:08 AM

---Advertisement---

गैंगरेप के दोनो आरोपी गिरफ्तार ,भेजा जेल

दुद्धी (रवि सिंह)सोनभद्र:कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में बीते रविवार की रात्रि को 7 बजे लकड़ा बांध के समीप एक विवाहिता के साथ गैंग रेप के घिनौना कृत्य कार्य करने वाले दोनो अभियुक्तों को आज सुबह स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त गैंग रेप के आरोपी गौरी शंकर पुत्र सपुरन निवासी धनौरा, विशाल कुमार पुत्र अजय रावत वार्ड नं 1 निवासी दुद्धी क़स्बा के रहने वाले हैं।आज मंगलवार की सुबह साढ़े 5 बजे रजखड़ तिराहे से उस वक्त दोनो युवकों को गिरफ्तार किया गया जब वे बाइक नं UP64Z 8165 से कही भागने को तैयार थे ।उसी समय मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया कि उक्त दोनों आरोपी बाइक से कहीं भागने को तैयार थे। स्थानीय पुलिस की टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को मयफोर्स ने बाइक से धर दबोचा व जेल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment