सिंगरौली/मप्र,पुलिस अधीक्षक सिंगरौली *श्री षियाज के.एम.* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री सर्वप्रिय सिन्हा* के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी सूबेदार *श्री आशीष तिवारी* के नेतृत्व में थाना यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार वाहन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक *08.09.2026 को सायं लगभग 17:30 बजे* यातायात प्रभारी सूबेदार श्री आशीष तिवारी द्वारा अपनी टीम के साथ *बंधौरा पावर प्लांट से बरगवां (गड़ेरिया कॉनवाय प्वाइंट) मार्ग* पर वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान *03 भारी मालवाहक वाहन निर्धारित नो-एंट्री अवधि में प्रतिबंधित मार्ग पर आवागमन करते पाए गए।*
उल्लेखनीय है कि *बंधौरा पावर प्लांट से बरगवां (गड़ेरिया कॉनवाय प्वाइंट), वाया बंधौरा–रजमिलान–खुटार–परसौना–गड़ेरिया कॉनवाय प्वाइंट* मार्ग पर भारी वाहनों के लिए *प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा सायं 17:00 बजे से 21:00 बजे तक नो-एंट्री निर्धारित है।*
निर्धारित प्रतिबंध के बावजूद नो-एंट्री अवधि में मार्ग पर प्रवेश करते पाए गए तीनों भारी वाहनों को रोककर यातायात पुलिस द्वारा नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। *तीनों वाहनों पर कुल ₹25,500 का चालान किया गया।*
यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई है कि निर्धारित *नो-एंट्री समय एवं तय मार्गों का अनिवार्य रूप से पालन करें।* नो-एंट्री व्यवस्था का उल्लंघन करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ती है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इसी प्रकार लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनय सिंह, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक जितेंद्र परमार उपस्थित रहे।

