उपजिलाधिकरी ने कंपोजिट विद्यालय मे बच्चों संग भोजन कर जाँची गुणवत्ता।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। सरकार द्वारा विद्यालय मे बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन की जांच करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर उनको दिए जाने वाले भोजन के गुणवत्ता की जांच भोजन का स्वाद चख कर जाँचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने मंगलवार को स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय मे मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों के साथ बैठक भोजन का स्वाद चखा । दोनों अधिकारियों ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण करके पठन पाठन की गतिविधियाँ और भोजन की व्यवस्था देखी।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से बातचीत कर कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और सिलेबस के अनुपालन की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। दोनों अधिकारियों ने रसोई और भंडारण की सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा सर्वपोषण मानकों के पालन का भी मूल्यांकन किया और व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के स्वास्थ्य और कई परिवारों की पोषण सुरक्षा के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण के जरिए किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने शिक्षकों और संबंधित कर्मियों की सेवाश्रेयता की सराहना की और अभिभावकों से स्कूल आने जाने व बच्चों के समय पर विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभागीय सहयोग से विद्यालय में पढ़ाई और भोजन व्यवस्था बेहतर हो रही है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now