सिंगरौली/मप्र,*जन प्रयास फाउंडेशन की 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिश्रा नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।*
*शिविर में मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।*

