*खाखन पुल क्षतिग्रस्त, बरगवां–देवसर होकर सीधी जाने वाला मार्ग प्रभावित*

---Advertisement---

 

*सिंगरौली /मप्र, पुलिस की अपील—वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग, मौके पर पुलिस बल तैनात*

वर्षा एवं तेज जलप्रवाह के कारण थाना जियावन क्षेत्र अंतर्गत *खाखन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे बरगवां–देवसर होकर सीधी जाने वाला मार्ग प्रभावित है।* सुरक्षा की दृष्टि से उक्त मार्ग पर आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है।

*पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में* मौके एवं संबंधित मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा यातायात की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा वाहन चालकों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की समझाइश दी जा रही है।

*सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि क्षतिग्रस्त पुल के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं, किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।*

*बैढ़न से सीधी जाने वाले बस एवं अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग—*
बैढ़न → बरगवां → बड़ोखर → गिधेर → खड़ौरा → धनहा तिराहा → चितरंगी तिराहा (जियावान थाना के पास) → सीधी

*छोटे वाहनों के लिए—*
बरगवां → झुरही → पुरानी देवसर → लोहरा → ढोंगा → जियावन डाड

*भारी वाहनों के लिए—*
मोरवा/बरगवां → चितरंगी → कर्थुआ

*इसी प्रकार सीधी से बैढ़न/सिंगरौली आने वाले वाहनों के लिए—*
सीधी → जियावान थाना के पास चितरंगी तिराहा → धनहा तिराहा → खड़ौरा → गिधेर → बड़ोखर → बरगवां → बैढ़न

*छोटे वाहनों के लिए—*
जियावन डाड → ढोंगा → लोहरा → पुरानी देवसर → झुरही → बरगवां

*भारी वाहनों के लिए—*
कर्थुआ → चितरंगी → मोरवा/बरगवां

मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। खाखन पुल की स्थिति सुरक्षित पाए जाने एवं संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति/पुष्टि के बाद ही सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा। अभी उसे मार्ग का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें।

*सिंगरौली पुलिस की अपील—जल्दबाजी न करें, क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने का प्रयास न करें और पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आपकी सुरक्षित यात्रा हमारी प्राथमिकता है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now