अनपरा/सोनभद्र अनपरा में बारावफात (मुहम्मद साहब के जन्मदिन) का पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाया गया। मुहम्मद साहब के पैदाइश के मुबारक मौके पर अनपरा पहाड़ी मस्जिद, नूरिया मुहल्ल्ला के अलावा जगह जगह गाजे बाजे के साथ अंजुमन हुसैनी कमेटी, इत्तेहादुल मुस्लेमीन ,ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी, कादिरी कमेटी जुलूस ए मुहम्मदी निकाल कर जश्न मनाया गया।
इस दौरान आम जन के लिये लंगर का इन्तजाम किया गया। जुलूस के दौरान सड़कों पर जमकर आतिशबाजी हुई तो डीजे के धुनों पर लोग झूमते हुए नजर आये। नारे तकबीर अल्लाह हु अकबर,पत्ता पत्ता फूल फूल या रसूल या रसूल की गूंज से पूरा जुलुस गूंज उठा। ये जुलुस नूरिया मुहल्ला से होते हुए रेनुसागर,ककरी कालोनी, झूलनट्राली, औड़ी मोड़,काशीमोड़,अनपरा कालोनी होते हुए वापस नूरिया मुहल्ला गया। वहीँ रेनुसागर कालोनी, कोलगेट, झूलनट्राली,औड़ी मोड़, काशिमोड़,अनपरा कालोनी, नूरिया मुहल्ला सहित अनपरा जुलूस मे गुंबद ए खजरा लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा।अयूब खान,प्रशांत सिंह,सुनील सिंह यादव,पूर्व विधायक,विश्राम प्रसाद,चेयरमैन, जालुदीन अंसारी,जुल्फिकार अली,जैनुल आबद्दीन,हाफिज फुलील,असलम खान,बचाऊ, आदि सैकड़ो की सनखेया में लोग मौजूद रहे,
अनपरा में बारावफात (मुहम्मद साहब के जन्मदिन) का पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाया गया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, August 26, 2026 6:30 PM
---Advertisement---

