पिकअप की टक्कर से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हुए घायल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

​दुद्धी/ सोनभद्र। आज मंगलवार को बस स्टैंड तिराहे के पास फल दुकान के समीप दोपहर बाद एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वें गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जानकारी के अनुसार,कस्बा वार्ड नंबर 6 निवासी सिविल बार एसोसिएसन दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी आज मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे बाइक से कचहरी से किसी काम से घर के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड की तरफ से तहसील की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक अनियंत्रित पिकअप ने म्योरपुर मोड़ विनोद फल दुकान के पास उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामपाल जौहरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उनकी स्थिति को देखते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया कुछ स्थिति ठीक होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
​घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में अधिवक्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर प्रेमचंद यादव, शिवशंकर एडवोकेट, मनोज मिश्रा, वारुणोदय जौहरी, छोटेलाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र चंद्रवंशी, दिलीप पांडे, पंकज अग्रहरि उर्फ बुल्लू और अशोक केशरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
हादसे के बाद भाग रहे पिकअप वाहन को विंढमगंज थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now