चोपन व एसओजी टीम द्वारा 06 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 2 करोड़ 75 लाख रुपये हेरोइन बरामद।

---Advertisement---

सोनभद्र /चोपन व एसओजी टीम द्वारा 06 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 2 करोड़ 75 लाख रुपये हेरोइन बरामद।पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान *“ऑपरेशन शुद्धि”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल,* अपर पुलिस अधीक्षत (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्र* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन *श्री गोपाल जी गुप्ता*, प्रभारी एसओजी *श्री नागेश कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस, चौकी डाला पुलिस एवं एसओजी सोनभद्र की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण वकृत कार्यवाही—*
मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार चलाए जा रहे *“ऑपरेशन शुद्धि”* अभियान के तहत कई दिनों से पतारसी एवं सुरागरसी में लगी एसओजी टीम, थाना चोपन एवं चौकी डाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 17.08.2026 को बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि रॉबर्ट्सगंज की ओर से दो वाहनों में कुछ हेरोइन तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय बाद रॉबर्ट्सगंज की ओर से *एक क्रेटा वाहन संख्या UP65DJ3354 के पीछे थार वाहन संख्या UP16CJ4450* आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों को घेराबंदी कर रोक लिया गया। वाहनों में सवार व्यक्तियों से पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई।

तलाशी के दौरान थार वाहन से 696 ग्राम तथा क्रेटा वाहन से 508 ग्राम, कुल 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन, 06 मोबाइल फोन तथा 1,550 रुपये नगद बरामद कर समय लगभग 04.00 बजें 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों वाहनों के वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर उन्हें धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में *थाना चोपन पर मु0अ0सं0-319/2026 धारा 8/21/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

*पूछताछ का विवरण—*
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग आपस में पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते हैं तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं।
पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि बरामद हेरोइन को अनपरा एवं ओबरा क्षेत्र में फुटकर रूप से बेचवाने की योजना थी। अभियुक्तों द्वारा हेरोइन की तस्करी में अन्य व्यक्तियों के संलिप्त होने की भी जानकारी दी गई है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुछताछ में प्रकाश में आये एक नफर अभियुक्त दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड नंबर18 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जो अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचता था।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*
1. आयुष जायसवाल पुत्र महेश गुप्ता, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी नियर पीएनबी डाला बाजार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. धर्मवीर पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3. सुधीर कुमार उर्फ छोटू पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4. सूरज उर्फ अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार चन्द्रवंशी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
5. जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास गौड़, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी चूड़ी गली डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
6. दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड नंबर 18 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष *(अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचता था)*

*बरामदगी का विवरण—*
• 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ 40 लाख 80 हजार)।
• 06 अदद मोबाइल फोन।
• 1,550 रुपये नगद।
• थार वाहन संख्या UP-16-CJ-4450(अनुमानित कीमत ₹16लाख)।
• क्रेटा वाहन संख्या UP-65-DJ-3354(अनुमानित कीमत ₹18लाख)।
कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये-

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल जी गुप्ता,थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री नागेश सिंह, एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 श्री घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 संतोष यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार, हे0का0 शिवसरन राम बिन्द, हे0का0 अजय यादव, आरक्षी मंटू सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 मनीष कुमार सिंह, हे0का0 लालजी यादव, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 अजीत यादव, का0 अजीत कुमार, का0 जय प्रकाश सरोजएसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now