कोन में गूंजा हर-हर महादेव, गुप्तकाशी दर्शन यात्रा का भव्य स्वागत

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)। प्रकृति संरक्षण और पंचतत्वों की रक्षा के संकल्प के साथ निकली 751 किलोमीटर लंबी ‘गुप्तकाशी दर्शन यात्रा-2026’ के तीसरे दिन रविवार को कोन क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन शिव मंदिरों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जन-जागरण रैली और पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि प्रकाश चौबे ने की।
कोन में स्थानीय प्रबुद्धजनों ने यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। डॉ.अभिषेक अंशुल, अधिवक्ता श्यामराज, वरिष्ठ समाजसेवी पीयूष जायसवाल, डॉ. गंगेश त्रिपाठी, विजय गुप्ता(विजय मिष्ठान भंडार), अशोक निराला समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्राचीन शिव मंदिरों में विधि-विधान से दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने सोनभद्र के जंगलों, जल, वायु, मिट्टी सहित पंचतत्वों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, संगठन महासचिव धीरज चौबे और रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ समाजसेवी रामदेव ने भी पहुंचकर यात्रा में शामिल संतों का आशीर्वाद लिया।
बताया गया कि 14 अगस्त को श्रावण शुक्ल द्वितीया के अवसर पर बाबा सोमनाथ गोठानी से यात्रा का शुभारंभ हुआ था। यात्रा में काशी के संत नागमलय महादेश्वर मुनि, विजयगढ़ गुरुपीठ के संत ध्यानानंद महाराज और गुप्तनाथ धाम की साधिका नीलम नाथ का सानिध्य मिल रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पांडेय ‘राजू’ समेत दर्जनों संत-भक्त लगातार यात्रा में शामिल हैं।
कोन के बाद यात्रा चांची कला महादेव, रानीडीह पिंडारी गुफा (गुप्तधाम) और चकरिया होते हुए म्योरपुर महादेव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 17 अगस्त को सुबह आठ बजे यात्रा म्योरपुर(म्योरपुरेश्वर)से विजयगढ़ दुर्ग और सिलथम पटना के लिए रवाना होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now