*स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षिका रागिनी शर्मा एवं प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने राष्ट्रध्वज को फहराकर कार्यक्रम को गति प्रदान की।
समारोह में कक्षा 4 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूहगान ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जिसे शिक्षिका एनिस द्वारा निर्देशित किया गया था।
इस अवसर पर कक्षा 11 की छात्रा अंशिता ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों तथा देश के विकास में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का संचार किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल देश के प्रति प्रेम करने में नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने में है। कार्यक्रम का संचालन अथर्व तिवारी, मिहिर, अपराजिता यादव तथा आन्या शुक्ला ने किया। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now