बाइक सवार वृद्ध महिला हुई सड़क हादसे का शिकार।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। एन एच 39 राष्ट्रीय राजमार्ग पर विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसा सामने आया है। घटना महुली बाजार से पहले शनिचर बाजार के समीप की है। जहाँ पुलिया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र को मामूली चोटे आई । प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली निवासी इन्द्रमणि देवी (70) पत्नी स्व. बच्चा राम विश्वकर्मा, अपने पुत्र चंदन विश्वकर्मा (25) के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे जोरूखाड़ गांव से दवा लेकर बाइक से वापस घर लौट रही थीं।
जैसे ही वे एनएच-39 पर महुली बाजार से पहले शनिचर बाजार पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात अपाचे बाइक चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से अपनी बाइक समेत फरार हो गया।
हादसे में बाइक चालक चंदन को हल्की चोटें आईं, जबकि पीछे बैठीं उनकी मां इन्द्रमणि देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद चंदन ने परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्धा को टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान इन्द्रमणि देवी के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य जगहों पर आई गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now