आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर युवक हुआ घायल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । आज शुक्रवार की शाम को मौसम बिगड़ने के कारण आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से एक 24 वर्षीय युवक बेहोश गया। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों और दोस्तों की मदद से युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरडीहा निवासी रामविकास (24) पुत्र मुकुल शुक्रवार शाम मैच खेलकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मौसम का मिज़ाज बिगड़ा और तेज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। रास्ते में एक महुआ के पेड़ के समीप पहुंचा ही था, तभी अचानक वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया।
घटना की जानकारी युवक के साथियों ने तुरंत परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सहायता से युवक को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुँचाया गया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति स्थिर है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now