शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना अधुरी- डा.लोकपति सिंह पटेल

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,करमा,सोनभद्र।
स्थानीय विकास खण्ड करमा के करमा बाजार स्थित फ्यूचर क्लासेज कोचिंग सेंटर पर शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने दीप प्रज्जलित कर शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसी शेरनी का दूध है इसे जो पीता है वह दहाड़ने का काम करता है। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा के अभाव में विकास कार्य अधूरा है । उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है सबको पढ़ाने का काम करें। शिक्षकों से उन्होंने कहा कि बच्चों को संवारने का काम करें।विशिष्ट डाक्टर लोकपति सिंह पटेल ने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का काम सराहनीय है। शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि अपने जीवन को संवारने के लिए अच्छे ढंग से शिक्षा ग्रहण करे।बी,एन, यादव,ब्रह्म नन्द त्रिपाठी , ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय गीत, भक्ति एवं सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए गए। जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रतिभा सिंह को सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर प्रभु पाल सिंह, रणजीत मौर्य, बाबा बिहारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनरूध प्रसाद, मैनेजिंग डायरेक्टर अखिलेश यादव, चन्द्रभूषण यादव, सुबास यादव, भरत सिंह मौर्य, रानी सिंह , विलिएमप्रेमपाल, ज्ञान प्रकाश शर्मा, बृजमा शुक्ला, काजल जायसवाल समेत काफी संख्या अभिभावक, छात्र, छात्राएं मौजूद रहे। अंत में आयोजक कोचिग सेंटर के डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now