जलूस मे 100 मीटर का तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र
15 अगस्त पर हर घर तिरंगा लगाने कि की गयी अपील
तिरंगा हमारे देश कि शान जीत सिंह खरवार
म्योरपुर सोनभद्र
सत्यपाल सिंह,,,,म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय से हजारों कि सख्या मे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाती/जन जाती आयोग के उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार जीत सिंह खरवार एव ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ के अगुवाई मे निकली गयी यात्रा ब्लाक. मुख्यालय से निकल म्योरपुर कस्बा भर्मण करने के बाद बिडला स्कूल मे एक सभा मे पर्वर्तित हो गयी
अपने सबोधन मे जिला महा मंत्री शारदा खरवार ने कहा कि जिस तरह से बच्चों ने सौ मीटर लम्भी तिरंगा को हाथो हाथ उठाया है उनके जज्बे को मै नमस्कार करती हू कहा कि तिरंगा यात्रा से लोगो जनजागरण आएगा देश के प्रति व तिरंगे के प्रति लोगो मे सम्मान आएगा कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने देश राष्ट्र के प्रति अपना पूर्ण समर्पण भाव रखती है अपने आने वाले पीड़ीयो के लिए देश का तिरंगे का सम्मान बना रहे इस लिए पुरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरे देश से आवाहन किया है कि हर घरो पर तिरंगा जरूर लगाए

म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि
तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। युवा और बुजुर्ग, पुरुष और महिलाएं सभी भारत के कोने-कोने में इन यात्राओं में शामिल होते हैं, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हैं और राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर हर घर तिरंगा यात्रा निकल लोगों को संदेश दिया जा रहा है हमारा देश का तिरंगा आन मान शान है और हमारा देश राष्ट्र का विकास के लिए अग्रसर है तमाम महापुरुष तिरंगा को लहराने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी उन महापुरुषों के शहादत को हमें नहीं भूलना चाहिए मैं अपने क्षेत्र के जनता से यही अपील करता हूं कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाये
मुख्य अतिथि अनुसूचित जाती/जन जाती आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह अभियान नागरिकों में देशभक्ति जगाने, राष्ट्रीय एकता मजबूत करने और भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कहा कि म्योरपुर मे आज तिरंगा उत्सव के रूप में यात्रा निकाली गई है मैं अपने विधानसभा क्षेत्र व प्रदेशवासियों से अपील करूंगा करता हूं कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर भारत माता की आन बान शान तिरंगा को अवश्य फहराये कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने किया
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी राम बिलास चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष म्योरपुर रणजीत पनिका, सुजीत कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, विष्णुकांत दुबे, मोनू जायसवासल, इरफ़ान अहमद खान,अफजल अंसारी सहित हजारों कि सख्या मे स्कूल मे पड़ने वाले छात्र छात्राये मौजूद रहे

