ओबरा //सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई—नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, कोडिश्रीन सीरप व एविल इंजेक्शन सहित अन्य अवैध सामग्री (अनुमानित कीमत ₹3,27,899.50/-) बरामद*
पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 09.08.2026 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा *रविदास नगर, वार्ड नं0-01, बिल्ली में दबिश देकर रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी रविदास नगर वार्ड नं0-01, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/घर से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन 2.75 लाख, कोडिश्रीन सीरप (100 एमएल) की 207 सीसी, जिसकी कुल कीमत ₹38,502/-, तथा एविल इंजेक्शन 650 सीसी, जिसकी कुल कीमत ₹14,397.50/-, बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की कुल कीमत *₹3,27,899.50/-* बताई गई है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर *मु0अ0सं0-175/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी का विवरण-*
* 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन।
* कोडिश्रीन सीरप 100 एमएल की 207 सीसी।
* एविल इंजेक्शन 650 सीसी।
* 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
* 01 अदद की-पैड मोबाइल फोन।
* 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू।
* 01 अदद पत्ती लगी काले रंग की चिमटी।
* ₹1,300/- नकद।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी रविदास नगर वार्ड नं0-01, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 संतोष पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 प्रदीप कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
4. का0 राहुल श्रीवास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

