अनपरा/सोनभद्र प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऊर्जा शक्ति महिला मंडल के द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम जेई क्लब में 08.07.2026 को सायं काल संपन्न हुआ | सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमती आभा कटिहार एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीना चतुर्वेदी व शालिनी जी के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | इस कार्यक्रम में श्रीमती संजुला तीज क्वीन एवं श्रीमती गुड़िया रंजन मिस इवनिंग चुनी गई | गेम प्रतियोगिता में श्रीमती प्रियंका प्रथम एवं श्रीमती नीलू द्वितीय स्थान पर रही | निशा चौरसिया, ज्योति, प्रतिभा, श्रेया, शशि कला आदि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर गीत और डांस प्रतियोगिता में भाग लिया | कार्यक्रम की व्यवस्था श्रीमती रेखा देवी, सुनीता चौधरी, सुषमा सिंह, श्रीमती चंचला द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संध्या आर्या एवं संचालन श्रीमती सुजाता सिंह ने किया | इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिसमें श्रीमती मोना सिंह, रितु झा, नीलू, सुनीता गुप्ता, रेखा जायसवाल व सुनीता यादव आदि महिलाएं शामिल रही |

