अनपरा/सोनभद्र,नगर पंचायत अनपरा वार्ड नंबर 16 में, मृतक मधु सुदन कुंकर पुत्र स्वर्गीय तुरम कुंकर उम्र 20 वर्ष ने अपनी झोपड़ी में साड़ी से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
टाटा झारखण्ड के रहने वाले थे वर्तमान पता लाल टावर
नगर पंचायत अनपरा,वार्ड नम्बर 16 , लाल टावर पुल के पास
की घटना परिजनों के अनुसार मृतक शादीशुदा था 1 साल पूर्व लव मैरिज से खुद शादी किया था । पत्नी का नाम सपना
इधर 2 दिन पूर्व लगभग पत्नी इसे बिना बताए छोड़कर दिल्ली चली गई,
पत्नी से अनबन चल रहा था ।

परिजनों के अनुसार कुछ दिन से परेशान चल रहा था और खाना पीना बंद कर दिया था और अचानक बीते रात को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक के भाई को लगा कि वह अभी जिंदा है तो उसे सुबह 7:00 प्राथमिक उपचार हेतु ले जाने लिए साड़ी के फंदे से उतार कर तख्त पर सुलाया। ताकि उसे बचा लिया जाए, लेकिन
तब तक बड़े बुजुर्ग के द्वारा बताया गया कि यह मर चुका है। फिर
मृतक के बड़े भाई के द्वारा प्रशासन को सूचना दिया गया वार्ड पार्षद मौके पर मौजूद थे।
और डायल 112 सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंच कर घटना कारण जांच करने हेतुअग्रिम कार्रवाई में जूटी अनपरा पुलिस

