उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत ₹8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन को किया गया जब्त/कुर्क*

---Advertisement---

 बीजपुर /सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत ₹8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन को किया गया जब्त/कुर्क*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों की जब्ती/कुर्की हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त से संबंधित ₹8.50 लाख मूल्य के ट्रक वाहन को *धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबंद* एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जब्त/कुर्क किया गया।

थाना बभनी पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-100/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम* से संबंधित अभियुक्त मनोज यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी कटघरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त वर्तमान में संबंधित मुकदमे में जिला कारागार गुरमा, सोनभद्र में निरुद्ध है।

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपद सोनभद्र के आदेश दिनांक 28.07.2026 के अनुपालन में अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना बीजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05.08.2026 को अभियुक्त से संबंधित 01 अदद ट्रक वाहन संख्या UP64T5150, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,50,000/- (आठ लाख पचास हजार रुपये) है, को नियमानुसार जब्त/कुर्क किया गया। जब्त/कुर्क वाहन को आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त थाना बभनी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

*अभियुक्त का विवरण-*
मनोज यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी कटघरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ।

*कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण-*
वाहन संख्या UP64T5150 (ट्रक)
अनुमानित कीमत – ₹8,50,000/-

*जब्ती/कुर्की कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।(विवेचक)
2. उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 भानु प्रताप यादव, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now