बगनार गांव मे पाँच दिन पुर्व जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर ग्रामीण का प्रर्दशन एंव नारेबाजी

---Advertisement---

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलकप के राजस्व गांव बगनार में पांच दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर के पास विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद से पांच दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे वे परेशान हैं।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राहुल प्रताप सिंह, उमेश शर्मा, नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, लालजी, मुन्ना, सुजीत, हीरालाल पाल, मोहन और मानवेंद्र सिंह शामिल रहे।

इस संबंध में सलखन फीडर के जेई अंकित पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिल गई है। कागजी कार्रवाई पूरी कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now