अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 03 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

 अनपरा/सोनभद्र  पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 03 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.07.2026 को वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :**
1. *अहमद* पुत्र सुभान खान निवासी ममुआर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष।
2. *चांद खान* पुत्र सत्तार खान निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष।
3. *परीखा सिंह* पुत्र जगदीश सिंह निवासी जनेतुआ, थाना माली, जनपद औरंगाबाद (बिहार), हाल पता रेनूसागर गरबन्धा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 52 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 बहादुर सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
4. का0 शशिभूषण, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now