दुद्धी /सोनभद्र पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों से संबंधित 03 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के निर्देशन में , क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी *श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इसी क्रम में थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू० डिवीजन), दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण-*
1. *उमेश पुत्र रामधनी*
निवासी – ग्राम सुगबामान, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
सम्बन्धित वाद : मु०नं० 931/24, धारा 323, 504, 506, 325 भा०द०वि०
2. *शिवनाथ पुत्र गोबिन्द*
निवासी – ग्राम कोरची, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
सम्बन्धित वाद : मु०नं० 64/24, धारा 323, 504 भा०द०वि०
3. *सोमारू पुत्र भरत*
निवासी – ग्राम अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
सम्बन्धित वाद : मु०नं० 931/24, धारा 147, 323, 504, 506 भा०द०वि०
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
2. मुख्य आरक्षी भागीचन्द्र, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
3. आरक्षी तेजप्रकाश, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

