38 वर्ष का व्यक्ति ठेकेदार ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

 

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा कॉलोनी के आवसीय परिसर प्रथम टाइप स्तरीय आवास में गुरुवार सुबह एक ठेकेदार का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पीयूष सिंह (38 वर्ष) पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी अनपरा कॉलोनी के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत अनपरा में ठेकेदारी का कार्य करते थे। गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक अपने पीछे पत्नी और लगभग 12 वर्षीय एक पुत्र को छोड़ गए हैं। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है वहीं ये चिंतन का विषय हैं कि एक हँस मुख स्वभाव के व्यक्ति जो बहुत ही मिलनसार प्रवित्ती के थे उन्होंने आत्म हत्या जैसा कदम क्यों उठाया इसकी उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए अनपरा थर्मल की कालोनी के लिए ये बहुत बड़ी घटना हैं जो की परियोजना प्रबंधन के लिए भी एक प्रश्न छोड़ती हैं हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप-प्रत्यारोप सामने नहीं आया है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment