नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार*

---Advertisement---

 जयदीप गुप्ता/सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए *थाना कोन पुलिस* द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए *नाबालिग छात्राओं के साथ लैंगिक अपराध* के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना कोन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-120/2026* में आरोप है कि *प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती, कुड़वा में कार्यरत शिक्षक* द्वारा विद्यालय बंद होने के उपरांत कार्यालय कक्ष में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया गया।

मामले में प्रारंभिक रूप से *धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में *धारा 65(2), 62 बीएनएस तथा 5(M)/6 एवं 18 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी* की गई तथा पूर्व में आरोपित *धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम का लोप* किया गया।

आज दिनांक 05.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त *टीपू सुल्तान पुत्र सैलानी, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 34 वर्ष*, को तिलगुड़वा मोड़, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
टीपू सुल्तान पुत्र सैलानी
निवासी – ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र
उम्र – लगभग 34 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 शिव कुमार यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 कृष्ण कुमार यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment