मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 

---Advertisement---

शक्तिनगर /सोनभद्र मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना शक्तिनगर *प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भैरवा रेलवे लाइन के समीप घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से *01 किलो 205* ग्राम अवैध गांजा एवं एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Nothing कम्पनी) बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सीलबंद कर कब्जे पुलिस में लिया गया। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर *मु0अ0सं0-131/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन विवेचना की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम कुमार सरोज, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. रिक्रूट का0 अमन कुमार, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment