कलयुगी पुत्र ने डंडा से वार कर पिता का किया हत्या।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी मे एक कलयुगी पुत्र ने पारिवारिक विवाद मे अपने ही पिता का डंडा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 11:30 बजे सोनू पुत्र श्रीनाथ निवासी पकरी का अपने पिता श्रीनाथ पुत्र भृगुन से किसी बात को लेकर परिवारिक विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सोनू द्वारा पिता श्रीनाथ को डंडा से सिर पर वार कर दिया गया। जिससे श्रीनाथ को गंभीर चोट आ गई। आनन फानन में परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर इलाज हेतु लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ सत्येंद्र प्रसाद ने देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया । तथा हत्यारा सोनू को हिरासत मे लेकर अग्रिम कारवाही मे जुट गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment