सिंगरौली म.प्र।*12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिंगरौली पुलिस द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन*
*”Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) थीम पर मनाया गया 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*
*भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस लाईन पचौर सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।*
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन पचौर में आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक श्री अनिल पटेल, थाना प्रभारी यातायात श्री दीपेन्द्र सिंह, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एल.सी.डी./प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा एवं सुना।
योगाभ्यास का संचालन योगा फाउंडेशन सिंगरौली की प्रशिक्षक श्रीमती भूमिका सोनी एवं श्रीमती कल्पना सिंह परिहार द्वारा किया गया। उनके निर्देशन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
*कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ किया गया।*

