सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत ।।

---Advertisement---

 

बीजपुर (सोनभद्र) बग्गा सिंह स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहां के टोला हड़बड़िया में मंगलवार की सायंकाल सर्पदंश की एक दुखद घटना में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखमनिया (71 वर्ष) पत्नी नान्हक, निवासी टोला हड़बड़िया, मंगलवार की शाम स्नान करने के बाद अपने घर के आंगन में खड़ी थीं। इसी दौरान एक विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
परिजनों ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल उन्हें एनटीपीसी रिहंद स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को रात में मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। बुधवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।
मृतका के पुत्र राजा राम ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment