*एनसीएल, एनएससी में आगामी गुरुवार को लगेगा नि: शुल्क कैंसर जांच शिविर*

---Advertisement---

जयन्त/सिंगरौली,,,एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत के तत्वाधान में आगामी गुरुवार (18 जून, 2026) को नि: शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

शिविर के दौरान मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ से चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा उपस्थित सभी का कैंसर संबंधी विभिन्न लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जन में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती स्तर पर ही इसके लक्षणों की पहचान करना है, जिस से कि समय पर सही इलाज शुरू हो सके। इस दौरान स्थानीय परिक्षेत्र के लोग शिविर में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे ।

गौरतलब है कि एनसीएल एनएससी द्वारा समय-समय पर स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ऐसे अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment