ओबरा /सोन्भ्द्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ओबरा *श्री सदानन्द राय* के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना ओबरा पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं धमकी से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
• *घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 12.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना ओबरा पर लिखित सूचना दी गई कि शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति निवासी सेक्टर-8, ओबरा उसकी 17 वर्षीय पुत्री का लगभग एक वर्ष से पीछा करता था तथा बहला-फुसलाकर उसे होटल ले जाता था। दिनांक 07.06.2026 को अभियुक्त द्वारा पीड़िता को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई तथा उसके फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर *मु0अ0सं0 129/2026 धारा 65(1), 64(2)(एम), 352, 351(3), 127(2) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
• *कृत कार्यवाही-*
प्रकरण में त्वरित विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शिवम प्रजापति को दिनांक 12.06.2026 को समय 10:45 बजे चड्ढा मार्केट, ओबरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. *नाम* : शिवम प्रजापति
*पिता का नाम* : सुशील प्रजापति
*उम्र* : 21 वर्ष
*निवासी* : सेक्टर-8, ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
• *गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
2. कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

