पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने 18 नव आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र*

---Advertisement---

 सिंगरौली (म.प्र.)*

*पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने 18 नव आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र**सिंगरौली पुलिस में भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी, अब तक 136 चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किए जा चुके हैं नियुक्ति पत्र*

*मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस विभाग में पुलिस बल को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला सिंगरौली में नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने का क्रम लगातार जारी है।*

इसी क्रम में आज दिनांक 12 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा 18 नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव आरक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस सेवा के दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला सिंगरौली को कुल 198 नव आरक्षक प्राप्त हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सीय परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत उन्हें चरणबद्ध रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। आज 18 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के साथ ही जिले में अब तक कुल 136 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

*शेष चयनित अभ्यर्थियों की विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होते ही उन्हें भी नियुक्ति पत्र प्रदान कर पुलिस विभाग में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।*

*सिंगरौली पुलिस परिवार में शामिल हुए सभी नव आरक्षकों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल पुलिस सेवा एवं जनहित में उत्कृष्ट कार्यों की शुभकामनाएं दी गईं।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment