सिंगरौली, मप्र,,05 जून 2026 –
पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर अनुभाग डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना जियावन पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्यवाही थाना जियावान के अपराध क्रमांक 326/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरण के तहत की गई है।

*घटना का विवरण:*
थाना जियावन के उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में अवैध शराब लोड होकर ढोंगा की ओर जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने ढोंगा महान नदी पुलिया के पास घेराबंदी की।
*कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
पुलिस टीम:* इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी जियावन उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, उप निरीक्षक आई.पी. वर्मा, सउनि तेजबहादुर सिंह, उनि रामजी त्रिपाठी और चालक प्र. आर. 13 रामसुन्दर विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
*आरोपी* : पुलिस ने वाहन चालक सुनील नामदेव, निवासी बाईपास, जियावन को मौके पर ही हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
*बरामदगी* : तलाशी के दौरान स्कार्पियो गाड़ी से 226.2 लीटर बियर और शराब बरामद की गई।
*जब्ती* : पुलिस ने कुल 1,50,000 रुपये मूल्य की अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया है।
*कानूनी कार्यवाही:* आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी से शराब के स्रोत (सोर्स) और उसके नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
*जियावन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, June 5, 2026 11:35 PM
---Advertisement---

