एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास खंड में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा के कोन मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मनोज तिवारी, बृजकुमार जायसवाल, महंगू राम, शशि, धनुधारी चेरो तथा ग्राम प्रधान खेमपुर सरफराज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरित वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment