सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर /सोनभद्र थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में बुधवार की रात चार सौ रुपए के लिए दो पक्षों में जमकर मार-पीट हुई जिसमें फरसा से हमला कर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को परनी गांव में छठी का कार्यक्रम आयोजित था उसी दिन सुपाचुंआ गांव से से₹500 में बैंड बाजा बुक हुआ था जिसमें 100 रुपए एडवांस दे दिए गये थे।छठी कार्यक्रम समाप्ति के बाद रिश्तेदार और बैंड बाजे वाले सुपाचुंआ गांव चले गए जहां
रात करीब 7:30 बजे सुपाचुंआ गांव में चार सौ बकाये को लेकर बैंड-बाजा पक्ष से दूसरे पक्ष के बीच जमकर मार-पीट हुई जिसमें बैंड बाजा पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार (फरसा) से हमला कर दिया जिसमें सगे भाई जिसने बड़ा भाई मिश्रीलाल पुत्र मोहन , 40 वर्ष,मंझला भाई

किशूनदेव 35 वर्ष,छोटा भाई
ब्रह्मदेव 32 वर्ष और उनका
बहनोई श्रवण कुमार, पुत्र भगवान दास 40 वर्ष निवासी सरडीहा और बैंड-बाजा पक्ष से ईश्वर पुत्र रामाधीन 45 वर्ष निवासी सुपाचुंआ घायल हो गये।सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद ब्रह्मदेव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यथास्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
चार सौ रुपए के लिए दो पक्षों में मारपीट,चले फरसे,चार घायल एक रेफर
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, June 4, 2026 11:07 PM
---Advertisement---

