सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई और कर्मचारी पर हमला करने के मामले दर्ज*

---Advertisement---

​बरगवां/सिंगरौली, 2 जून 2026 – सिंगरौली जिले की बरगवां थाना क्षेत्र में 1 जून 2026 की रात विवेक सिंह (सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फ्लाइंग स्क्वाड कर्मचारी) ने अवैध रेत से लदे एक टिपर (क्रमांक MP66ZJ0223) को चेक पोस्ट पर रोका। जिसके बाद वाहन स्वामी सनि पाठक और चालक के विरुद्ध थाना बरगवां में 4,21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर टिपर जप्त कर ली गई है।
​ इसके पश्चात थाना जियावन क्षेत्र में उसी रात करीब 10:30 बजे रेत गाड़ियाँ पकड़ने से नाराज सुमित पाठक उर्फ़ शनि एवं उसके सहयोगियों ने कंपनी के सर्कल प्रभारी शुशील कुमार मिश्रा की गाड़ी को रोककर मारपीट की, उनके वाहन के शीशे फोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर थाना जियावन में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है इन घटनाओं को लेकर संबंधित थाना स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment