कार को टक्कर मारने वाले रेत लोड हाइवा एवं चालक के विरुद्ध नवानगर पुलिस की कार्रवाई*

---Advertisement---

 नवानगर, जिला सिंगरौली (म.प्र.)*

*मारुति फ्रोंक्स कार को टक्कर मारने वाले रेत लोड हाइवा एवं चालक के विरुद्ध नवानगर पुलिस की कार्रवाई**बिना नंबर के रेत परिवहन कर रहे हाइवा को किया गया जप्त, प्रकरण दर्ज**पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल कुमार पटेल एवं पुलिस टीम द्वारा मारुति फ्रोंक्स कार को टक्कर मारकर दुर्घटना कारित करने वाले रेत लोड हाइवा एवं उसके चालक के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपित हाइवा को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।*

*घटना का विवरण* – दिनांक 30/05/2026 को फरियादी राकेश कुमार पाण्डेय पिता आदित्य प्रसाद पाण्डेय, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम कथुरा थाना माड़ा, हाल निवासी क्वार्टर क्रमांक बी-591, सेक्टर-बी दुधीचुआ, चौकी जयंत थाना विंध्यनगर, जिला सिंगरौली, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 17/05/2026 को अपनी मारुति फ्रोंक्स कार क्रमांक MP66ZH9743 से अपने परिवार सहित ग्राम कथुरा से दुधीचुआ स्थित अपने निवास जा रहे थे। प्रातः लगभग 09:15 बजे जब वे माजन खुर्द के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक नीले-सफेद रंग का टाटा कंपनी का हाइवा (Signa 3525 TK), जिस पर कोई पंजीयन नंबर अंकित नहीं था, उसका चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना घटित हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नवानगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 281 एवं 125(क) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान सहायक खनिज अधिकारी, जिला सिंगरौली द्वारा उक्त बिना नंबर के रेत लोड हाइवा के विरुद्ध अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन किए जाने के संबंध में कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त किया गया। जप्त हाइवा को नियमानुसार थाना नवानगर परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

*सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, सउनि अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सेंगर, आरक्षक दिलीप धाकड़एवं आरक्षक अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment