प्रसूता मौत मामले में फरार डॉक्टर पर ₹25 हजार, नर्स पर ₹10 हजार का इनाम घोषित

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। कोन बाजार स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने फरार डॉक्टर और नर्स की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी डॉक्टर पर 25 हजार रुपये तथा नर्स पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि बागेसोती क्षेत्र के सिंघा गांव निवासी सीमा देवी (38) पत्नी देवनारायण, जो आशा कार्यकत्री के पद पर कार्यरत थीं,जिन्हें प्रसव के लिए गत शनिवार को कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि नवजात शिशु सुरक्षित है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। अस्पताल परिसर में हंगामां शुरू हो गया थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान अस्पताल में अनियमितताओं की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया था।
मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर और नर्स के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि फरार डॉ. नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन निवासी खरौंधी, थाना कोन की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये तथा नर्स सलमा पत्नी आसिफ निवासी देवाटन, थाना कोन की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment