दुद्धी मे बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। 30 मई शनिवार को कस्बा स्थित होटल डी.आर मे दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वाधान मे बड़े ही भव्य रूप मे हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्रजीत राय एवं विशिष्ट अतिथि संजय कुमार गौड़ धुर्वे जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस के बाद कार्यक्रम मे मौजूद ख्याति प्राप्त मिमिक्री आर्टिस्ट अभय कुमार शर्मा ने समय-समय के अंतराल बाद नेताओं और फिल्मी सितारों की आवाज निकाल कर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को जमकर गुदगुदाया । उनकी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार ठहाकों और तालियों की गूंज से भर उठा।
समारोह के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई है। निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना ही पत्रकारिता का वास्तविक कर्तव्य है। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर पत्रकारिता करना अत्यंत कठिन कार्य है। सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।
इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह मे तहसील क्षेत्र के साथ साथ दूरदराज से आये हुए पत्रकारों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों मे शिक्षिका वर्षा जायसवाल, पंचायत सहायक मनीष अग्रहरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, रक्तदाता विकास अग्रहरि, सुमित सोनी, डॉ. विनय, अधिवक्ता छोटेलाल अग्रहरि, आदिवासी समाज के हितैषी फौजदार परस्ते संविदा विद्युत कर्मी भोला कुशवाहा,राजेश मोबाइल केयर सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे। अंत में
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन कमलेश मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों का सम्मान वास्तव में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान है, इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र मे सरकार द्वारा चलाए जा विकास के कार्यों को एक-एक कर गिनाया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव एवं राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह मे पूर्व जिला जज राजन चौधरी, दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, पूर्वांचल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल, रामेश्वर राय, अमरनाथ जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, विवेक पांडे, विष्णु गुप्ता सहित दुद्धी प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, जगत नारायण विश्वकर्मा, अशोक कनौजिया, महासचिव रवि सिंह, दैवी शक्ति, इब्राहिम खान, पप्पू यादव, सुशील गुप्ता, सेराजुल हुदा, श्याम अग्रहरि, मनीष कुमार,शमीम अंसारी, प्रभात कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश रावत समेत बड़ी संख्या मे पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment