कोन के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान आशा बहू की मौत,डॉक्टर-स्टाफ फरार

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। कोन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई आशा बहू की ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाने से शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। वहीं मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गए।जबकि नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बागेसोती क्षेत्र के सिंघा गांव निवासी सीमा देवी (38) पत्नी देवनारायण, जो आशा बहू के पद पर कार्यरत थीं, जिसे प्रसव के लिए कोन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस बल तत्काल अस्पताल पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया।वही मौके पर पहुंचे एसडीएम और डिप्टी सीएमओ ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसी दौरान अस्पताल में भर्ती एक अन्य महिला कुसुमरी देवी (35) पत्नी विदेशी घसिया, निवासी लौकवाखाड़ी बागेसोती की भी हालत गंभीर होने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व इसी अस्पताल में उनका भी ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया गया था। हालत बिगड़ने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment