सेरजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली मे आज सोमवार को एक गर्भवती महिला ने घर में रखी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया । जिसके बाद आनन फानन मे परिजनों द्वारा निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे भर्ती कराया, जहां चिकित्सक द्वारा महिलाका इजाज किया जा रहा है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार,सावित्री देवी (21)पति अखिलेश की आज मेडिकल जांच के लिए अस्पताल आनी थीं। इसी पर पति के किसी मामूली कहासुनी पर नाराज होकर सावित्री ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
परिजनों ने बताया कि सावित्री की सास जब कमरे में गईं तो पास रखी कीटनाशक की बोतल देखकर अन्य परिजनों को सूचना दी। तत्काल सावित्री को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील की निगरानी में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद मरीज की हालत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन इलाज जारी है। चूँकि महिला गर्भवती है इस लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।

