कोन(जयदीप गुप्ता)। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने रविवार को दो फरार सजायाबी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई।
कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा निर्गत क्रिमिनल अपील संख्या 380/1984 एवं मुकदमा अपराध संख्या 34/1986 धारा 308 व 149 भादवि से संबंधित फरार चल रहे सजायाबी वारंटी रहमत अली (59 वर्ष) एवं मुख्तार अली (61 वर्ष) पुत्रगण जमालुद्दीन निवासी ग्राम गिघिया थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार रहमत अली के विरुद्ध थाना कोन में मुकदमा अपराध संख्या 34/1986 धारा 308, 149 भादवि दर्ज है।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव, हेड कांस्टेबल गुड्डूलाल सोनकर एवं कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

