रायपुर /सोनभद्र पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में 01 अभियुक्त गिरफ्तार**पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री राज सोनकर* के निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*प्रकरण-*
दिनांक 05.05.2026 को थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वादिनी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में थाना रायपुर पर *मु0अ0सं0-77/2026 धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस* पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण की विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
*पुलिस कार्यवाही -*
इसी क्रम में आज दिनांक 24.05.2026 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त *अखिलेश कुमार यादव* पुत्र शंकर यादव निवासी ग्राम मझुई थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को समय करीब 08:30 बजे रामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
• अखिलेश कुमार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी ग्राम मझुई थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 शमशेर यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 शैलेन्द्र, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
3. रि0 आरक्षी सचिन कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

