विश्व जैव विविधता दिवस पर हिंडालको रेनुसागर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---

 

प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा-अजय मिश्रा

अनपरा, सोनभद्र।हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं एचआर हेड आशीष पांडेय के दिशा-निर्देशन में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के संयुक्त तत्वावधान में रणहोर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हिंडालको रेनुसागर के पर्यावरण विभाग के प्रभारी कमलेश कुमार मौर्या एवं सीएसआर विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के सराहनीय पहल पर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
पर्यावरण विभाग अजय मिश्रा एवं आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज रेनुसागर के के शिक्षक विजय शंकर ने संयुक्त सम्बोधन में कहा कि कहा कि पृथ्वी पर जीवन के संतुलन को बनाए रखने में जैव विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से जैव विविधता पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। यदि समय रहते हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना कठिन हो जाएगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए।पर्यावरण विभाग के अजय मिश्रा ने कहा कि “प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।”ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर राजनाथ यादव, शिवम पाठक, शोभित ग्राम प्रधान रणहोर प्रतिनिधि बाबूनन्दन ,हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी मनीष कुमार सिंह,मनीष पांडेय सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment