05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 03 अभियुक्त को पिपरी पुलिसने किया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 पिपरी /सोनभद्र पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कड़ा प्रहार, वाहन सहित लगभग 05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपरी श्री राजेश चौबे के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

*प्रकरण-* थाना पिपरी पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रनटोला क्षेत्र में एक संदिग्ध फिएट कार संख्या BR01AS8250 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मध्य प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊँचे दामों पर बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहे थे।

*कार्यवाही-* अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*नाम पता अभियुक्तगण-*
1. गोलू कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सोभी चक थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड), उम्र करीब 24 वर्ष।
2. जय प्रकाश कुमार पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी पिठौरा थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड), उम्र करीब 28 वर्ष।
3. हंशराज कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी बेनीगढ़ थाना टडवा जनपद औरंगाबाद (बिहार), उम्र करीब 33 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद फिएट कार संख्या BR01AS8250
ICONiQ White 180 ML कुल 480 शीशी (10 पेटी)
Royal Stag 375 ML कुल 48 शीशी (02 पेटी)
Blender’s Pride 375 ML कुल 24 शीशी (01 पेटी)
Signature Premier Grain Whisky 180 ML कुल 48 शीशी (01 पेटी)
कुल 14 पेटी लगभग 121.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
03 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन
(वाहन सहित बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये।)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 राजेश पासवान थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 मोहन खरवार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 शिवबदन राम थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 रामजीत यादव थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
7. का0 अजीत कुमार थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
8. का0 कृष्णा यादव थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment