रावर्ट्सगंज/सोनभद्र अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उद्योग बंधु बैठक में जिलाधिकारी महोदय को जनपद सोनभद्र के उद्योग, व्यापार एवं स्थानीय रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण सुझावों का ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के “आत्मनिर्भर भारत” एवं माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी की रोजगार एवं उद्योग प्रोत्साहन नीतियों के अनुरूप जनपद में स्थानीय युवाओं, व्यापारियों एवं उद्यमियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
संगठन द्वारा “उद्योग एवं व्यापार सुविधा केंद्र” स्थापित करने, NTPC, NCL एवं अन्य परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं एवं व्यापारियों को प्राथमिक अवसर देने, व्यापारियों को बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं में सरल सुविधा उपलब्ध कराने तथा बाजारों में सुरक्षा, पार्किंग एवं स्वच्छता व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
मुख्य प्रभारी संरक्षक हाजी सलीम हुसैन ने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए “आत्मनिर्भर एवं रोजगारयुक्त सोनभद्र” के निर्माण हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर बड़े भाई अजीत जायसवाल (शिव शक्ति स्टील ) जिला उपाध्यक्ष गोपी सोनकर एवं जिला मंत्री राजेश कुमार गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भवदीय :
हाजी सलीम हुसैन
प्रभारी मुख्य संरक्षक
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र
मो. : 9455950801/ 9838197001

